बलिया
तेजप्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षकों ने किया भावपूर्ण स्मरण
रसड़ा (बलिया)। प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष और जिला मंत्री रहे स्वर्गीय तेजप्रताप सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर “शिक्षक सदन” रसड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया और स्व. सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के जिला मंत्री राजेश पांडेय, संरक्षक अजय मिश्र, अनिल पांडेय, चिलकहर अध्यक्ष अरुण पांडेय, बलवंत सिंह (चिलकहर), भृगुनाथ सिंह, भाजपा नेता संजय जायसवाल, रसड़ा अध्यक्ष बलवंत सिंह, मंत्री उदयनारायण राम, राज शेखर सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय तेजप्रताप सिंह के शिक्षकीय योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और उनके सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक समाज के हित में हमेशा संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
