Connect with us

वाराणसी

तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिले मंत्री अनिल राजभर, दी आर्थिक सहायता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती में बीते वर्ष हुए तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री अनिल राजभर रविवार को उनके घर पहुंचे और हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पीड़ित को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के चेक सौंपे।

मंत्री का यह दौरा उनके पूर्व में किए गए वादे को पूरा करने के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी आपदा या दुर्घटना में पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ती और जनता की सुरक्षा व सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि मई 2025 में नवापुरा बस्ती में अचानक तेंदुए के आने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इस दौरान तेंदुए ने कमौली निवासी सुनील, गौराकलॉ निवासी जयदेव और शंकरपुर (नवापुरा) निवासी प्रदीप मौर्य पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था और लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ खेतों और बस्तियों के बीच अचानक दिखाई दिया था। प्रारंभ में इसे अफवाह माना गया, लेकिन कुछ ही समय में तीन अलग-अलग स्थानों पर हमले के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। हमले के समय सभी घायल अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए घायलों को बचाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया। कई दिनों तक चले अभियान के दौरान तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए और विशेषज्ञ टीमों की भी सहायता ली गई।

घटना के समय मंत्री अनिल राजभर ने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराई थी। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल लिया था और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page