Connect with us

पूर्वांचल

तेंदुए की आहट से ग्रामीण दहशत में, गाय के बछड़े को बनाया अपना निवाला

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कुंडा कला गांव में सोमवार की भोर में गाय के बच्चे को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई । सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन करने के पश्चात वन विभाग की टीम को सूचना दी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने कुछ किलोमीटर तक सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के कुंडा कला गांव के मंसूर खान के 1 वर्षीय गाय के बच्चे को सोमवार की भोर में तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो गाय को चारा देने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक गाय के बच्चे को कई जगह से नोंचा गया है। घटना की सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीणवासी मौके पर पहुंचकर कई जगह पगमार्क को देखा तो तेंदुए के पैर के निशान दिखे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुगलसराय पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची मुगलसराय पुलिस ने छानबीन करके वन विभाग की टीम को सूचित किया। हालांकि टीम ने कुछ किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उन्हें तेंदुआ दिखा नहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page