अपराध
तुलिंज मीरा भायेन्दर पुलिस स्टेशन मुम्बई अन्तर्गत हत्या की घटना करने वाला अभियुक्त सचिन उपाध्याय वाराणसी से गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
8-11-2018 को गोराई नाका मारूती चाल संतोष भवन नाला सोपारा में अजय जायसवाल के कबाड़ी के दुकान के पास राजबहादुर पटेल पुत्र राम शिरोमणी नि0 गोराई नाका मारूती चाल रूम नं0 31 संतोष भवन नाला सोपारा जनपद पालघर मुम्बई की हत्या कर दी गयी थी, जिस सम्बन्ध में थाना तुलिंज मीरा भायेन्दर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट मुम्बई पर मु0अ0सं0 1240/18 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें वांछित अभियुक्त सचिन उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय नि0 ग्राम धारीकापुर पो0 प्रेमकापुरा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के जनपद जौनपुर उ0प्र0 में होने की सूचना भायेन्दर क्राइम ब्रान्च द्वारा उ0प्र0 एस0टीए0एफ0 से साझा करते हुए आवश्यक सहयोग मांगा गया था। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 एस0टी0एफ0 के फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम अभिसूचना संकलन की कार्यवाही कर रही थी। अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वस्त सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को उक्त अभियुक्त को थाना कैण्ट जनपद वाराणसी क्षेत्रान्तर्गत कैण्ट से एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी व भायेन्दर क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
अभिसूचना संकलन तथा पूछताछ से पता चला कि अभियुक्त उपरोक्त बचपन से अपने माता-पिता के साथ मुम्बई में रह रहा था, 20 वर्ष की आयु में ही उसे मुम्बई में भाई गिरी करने का शौक हो गया था। जिसके कारण वह वाहन स्टैण्ड पर वाहन खड़ा करने वाले ड्राइवरों से पैसा वसूलने का कार्य करने लगा। उसी दौरान मृतक राजबहादुर पटेल से पैसा मांगने पर उसके द्वारा इन्कार करने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद अभियुक्त द्वारा राजबहादुर पटेल की हत्या कर दी गयी। हत्या करने बाद से ही अभियुक्त मुम्बई से फरार हो गया था और तभी से वह जनपद जौनपुर व आसपास के जनपदों में लुक छिपकर रह रहा था।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कैण्ट जनपद वाराणसी में दाखिल कर अग्रिम विधिक व ट्रांजिस्ट रिमांड आदि की कार्यवाही मुम्बई पुलिस द्वारा की जा रही है।
वाराणसी। एस0टी0एफ0, उ0प्र0 व क्राइम ब्रान्च यूनिट-1 एमवीवीवी कमिश्नरेट मुम्बई के संयुक्त टीम द्वारा तुलिंज मीरा भायेन्दर पुलिस स्टेशन मुम्बई अन्तर्गत 08-11-2018 को हत्या की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 1240/18 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त सचिन उपाध्याय को वाराणसी कैण्ट स्टेशन के पास से गिरफ्तार करने में उल्लेखऩीय सफलता प्राप्त हुई।
सचिन उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय, नि0 ग्राम धारीकापुर, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर।
