Connect with us

वाराणसी

तीर्थस्थलों से यात्रा कर काशी आया था विक्की, पुलिस के हाथ अब तक खाली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के भदैनी क्षेत्र में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा संदिग्ध माना जा रहा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का बड़ा भतीजा विशाल गुप्ता उर्फ विक्की कुछ तीर्थस्थलों की यात्रा के बाद घर लौटा था। पुलिस को उसके केदारनाथ, बद्रीनाथ और जम्मू की यात्राओं के प्रमाण मिले हैं।

बताया गया कि विशाल दीपावली से पहले घर आया था लेकिन वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि वह इस समय कहां छिपा है। पांच नवंबर को राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उनकी पत्नी नीतू और उनके तीन बच्चों नमनेंद्र, सुवेंद्र व गौरांगी के शव घर में मिले थे जिन्हें गोली मारकर हत्या की गई थी।

वारदात के बाद से ही राजेंद्र के छोटे भाई कृष्णा का बेटा विशाल गायब है। राजेंद्र के पास करोड़ों की अचल संपत्ति थी और उसे हर महीने दस लाख रुपये से अधिक का किराया आता था।

अब परिवार में उनके दो पौत्र जुगनू के संरक्षण में संपत्ति के हिस्सेदार होंगे। विशाल की खोज में पुलिस ने मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली और तमिलनाडु में टीमें भेजीं, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Advertisement

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के अनुसार पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।बताया जा रहा है कि राजेंद्र अपने छोटे भाई के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था और उनके साथ मारपीट भी करता था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page