अपराध
तीन बच्चों के पिता को प्रेमिका ने खिलाई जेल की हवा, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के नईगंज में तीन बच्चों के पिता को अफेयर करना भारी पड़ गया। प्रेमिका ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। गुरुवार को आजमगढ़ की प्रेमिका ने घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लेकिन परिजनों ने उसे पीट कर भगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां प्रेमिका की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के, कोतवाली के नईगंज नई बाजार के रहने वाले गौरव कुमार की पहली शादी आठ साल पहले हुई थी। पहली पत्नी से दो बेटी और एक बेटा है। पहली बेटी सात साल की और दो इससे छोटे भाई-बहन हैं। इसी बीच दो साल पहले युवक का आजमगढ़ की एक विवाहिता महिला से प्रेम हो गया। महिला ने अपने पति को छोड़कर विनोद का दामन पकड़ लिया। शादी के नाम पर विनोद टाल-मटोल करता रहा।
इस बीच गौरव कुमार की प्रेमिका गर्भवती हो गई। वह उसे गर्भपात के लिए मजबूर कर दिया। बुधवार को प्रेमिका अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी वह विनोद के घर पहुंच गई। शादी की जिद करने लगी तो अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। विनोद की पहली पत्नी और परिवार के लोगों ने प्रेमिका को पीट कर भगा दिया।
जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई दोनों पक्षों को पड़कर कोतवाली ले गई। महिला की ओर से दी गई तहरीर पर विनोद के खिलाफ बलात्कार समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
