Connect with us

गाजीपुर

तिरंगा रैली में गूँजी देशभक्ति, वीर सपूतों के परिवार हुए सम्मानित

Published

on

सादात (गाजीपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज बैरख में गुरुवार को तिरंगा रैली निकालकर वहां दो स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने छह साथियों सहित छह दिनों तक बर्फ में दबे रहने के बाद ज़िंदा निकले स्व. देवनाथ यादव के स्वजन को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह ने स्व. देवनाथ यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव, डोरा गांव के स्वतंत्रता सेनानी रामदेव राय के पुत्र सुदर्शन राय तथा स्वतंत्रता सेनानी परसिद्धन विश्वकर्मा के पौत्र चंदर कांत शर्मा को अंगवस्त्रम, साफा और तिरंगा देकर सम्मानित किया।

इसके पूर्व, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल के बच्चों और 89 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने तिरंगा यात्रा सैनिक देवनाथ यादव के घर से बैंड-बाजे के साथ शुरू की और “भारत माता की जय” एवं “देवनाथ यादव अमर रहें” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ती गई। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी गणेश शंकर वर्मा, 89 बटालियन समता पीजी कॉलेज के एनसीसी कैप्टन अशोक कुमार कुशवाहा, सुदामा विश्वकर्मा, डॉ. अनिल राय, अजीत मोदनवाल और प्रबंधक संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

स्वागत गीत सूबेदार स्नेही ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष प्रकाश ने स्वतंत्रता सेनानियों और स्व. देवनाथ यादव के बारे में उल्लेख किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य कमलेश यादव ने की और संचालन राजेश पांडेय ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page