गोरखपुर
तहसील समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
Loading...
Loading...
गोरखपुर। सहजनवा तहसील सभागार में आज तहसील समाधान दिवस का आयोजन उप जिला अधिकारी सहजनवा केसरी नंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस समाधान दिवस में तहसील से आए विभिन्न प्रकार के फरियादियों ने राजस्व के 36 पुलिस के 13, विकास के5, पूर्ति विभाग के सात, चकबंदी के एक,अन्य छह मामले आए। कुल 68 मामले आए, जिसमें मौके पर सात का निस्तारण हुआ।
Loading...
इस तरह से कुल 68 मामले आए शेष मामलों को जिस विभाग के थे उस विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया और निर्देशित किया गया की जांच करके जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस मौके पर सी ओ गिड़ा ,बीडीओ और तहसील के अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Continue Reading
