वाराणसी
तरना क्षेत्र में प्याला का लगा मेला
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
लोटा भंटा का मेला सोमवार को लगेगा
वाराणसी। शिवपुर से सटे तरना बाजार में शनिवार को दोपहर बाद परंपरा अनुसार क्षेत्र का प्याला मेला लगा। दो दिवसीय इस मेले में विशेष करके महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही जो घर गिरस्ती एवं आवश्यक कार्यों में उपयोग किए जाने वाले दउरी दउरा एवं अन्य सामानों की खरीद में रूचि रही। मेले में काफी भीड़ भाड़ सूर्यास्त तक बनी रही।
वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामेश्वर महादेव के निकट वरुणा नदी के किनारे लोटा भंटा का मेला सोमवार को लगेगा। बताते चलें कि लोटा भंटा के मेले में दर्जनों गांव के नर नारी वरुणा नदी के किनारे स्थित स्नान करने के बाद रामेश्वर महादेव को जल चढ़ाते हैं। उसके बाद लिट्टी चोखा लगाकर मेले का आनंद उठाते हैं। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व्यवस्था भी बनी रहती है। वर्षों से चली आ रही लोटा भंटा के मेले का महत्व काशी खंड के पुस्तकों में मिलता है।
