Connect with us

वाराणसी

तरना ओवर ब्रिज धू-धू कर जलने लगी कार, मंजर देख कांप उठे स्थानीय लोग

Published

on

Loading...
Loading...

विक्की मध्यानी

 वाराणसी। तरना ओवर ब्रिज पर गुरुवार की रात शहर की तरफ से बाबतपुर की ओर जा रहे बलेनो कार में आग लग गई। जानकारी मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बताए जाने के बावजूद शिवपुर पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी देर लगी। आग लगने से पहले कार और बुलेट में टक्कर हुई थी टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।

Loading...

शिवपुर के रहने वाले शिवम सेठ बुलेट बाइक से कही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शहर की ओर से बलेनो कार में सवार होकर बाबतपुर की तरफ के लिए निकले थे। ओवरब्रिज से पहले कार ने शिवपुर के रहने वाले बुलेट सवार शिवम सेठ को टक्कर मार दी। गंभीर हाल में शिवम को शिवपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवम को टक्कर मारने के बाद कार सवार गाड़ी लेकर भागने लगे। भागने के फेर में सेफ्टी टैंक क्षतिग्रस्त करते हुए ओवर ब्रिज से तकरीबन 200 मीटर आगे बढ़े। गाड़ी बंद हो गई। कार सवार किसी तरह बाहर निकले। गाड़ी का नंबर प्लेट निकालकर फेंक दिया। सभी कार लेकर भागने का प्रयास कर ही रहे थे कि उसमें आग लग गई।  स्थानीय लोगो द्वारा कहा जा रहा है कि कार सवारों को भी चोट आई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page