Connect with us

मिर्ज़ापुर

तमंचे के बल पर बकरा व्यवसायी से साढ़े तीन लाख की लूट

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। थाना संतनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ी वारदात उस समय हो गई जब बनकी निवासी बकरा व्यवसायी अकीम अपने जीजा मुख्तार के साथ बकरा खरीदने हलिया जा रहे थे। रास्ते में मुख्तार शौच के लिए कुछ दूर उतरे ही थे कि एक काले रंग की चारपहिया गाड़ी मौके पर आ रुकी। उसमें सवार बदमाशों ने अकीम की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके थैले में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए।

इसके बाद आरोपी अकीम को जबरन गाड़ी में बैठाकर करीब तीन से चार किलोमीटर आगे ले गए और धमकी देकर छोड़कर फरार हो गए।उधर, जब मुख्तार लौटे तो अकीम को न पाकर घबरा गए। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर अकीम मिला और उसने पूरी घटना बताई।

Loading...

दोनों भयभीत अवस्था में दोपहर करीब दो बजे थाना संतनगर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। अकीम के पिता शमसुद्दीन का आरोप है कि अपराधियों की तलाश करने के बजाय पुलिस ने दोनों को थाने में ही बैठाए रखा।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तथा प्रकरण को हलिया थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page