Connect with us

चन्दौली

तमंचा-कारतूस संग युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सैयदराजा (चंदौली)। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को एनएच-2 अंडरपास दक्षिणी सर्विस लेन मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू मौर्या उर्फ सत्यप्रकाश साजन पुत्र विनोद मौर्या (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम नेवादा थाना सैयदराजा जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक (UP67AN9688) बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है और पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने के लिए यह तमंचा साथ रखता है। उसने बताया कि पिछले वर्ष भतीजा गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना में भी वह शामिल था। इस संबंध में थाना सैयदराजा पर पहले से मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 270/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे, हेड कांस्टेबल नसिरुद्दीन मोहम्मद हुमायूं, कांस्टेबल विष्णुदत्त प्रजापति, बृजेश चौहान, शंकर राम और हेड कांस्टेबल विरेश कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page