Connect with us

चन्दौली

तकनीकी रूप से छात्रों को दक्ष बना रही है प्रदेश सरकारः प्रो. डॉ. सुभाष राम

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। राहुल नॉलेज सिटी के अंतर्गत संचालित पं. रामअधार जे. तिवारी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक एवं स्व. रामराजी तिवारी आईटीआई कॉलेज, महुअर कला में टेबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सुभाष राम, प्राचार्य शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज, धानापुर (चंदौली) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण होना गर्व की बात है। सरकार की मंशा है कि सभी युवाओं को तकनीकी शिक्षा टेबलेट के माध्यम से सुलभ रूप से उपलब्ध हो सके। उन्होंने संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन पं. लल्लन आर. तिवारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ‘शक्ति’ ने कहा कि युवा टेबलेट का सदुपयोग करते हुए तकनीकी ज्ञान अर्जित करें, जिससे इन उपकरणों की सार्थकता सिद्ध हो सके। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जे.पी. रावत ने कहा कि स्मार्टफोन और टेबलेट का उपयोग सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें, ताकि छात्र नये आयाम स्थापित कर सकें।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय सचिव राम मनोहर तिवारी ने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पं. लल्लन आर. तिवारी की भूरि-भूरि सराहना की। प्रबंधक आनंद तिवारी उर्फ सोनू तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सहित अन्य आमंत्रितों को स्मृति-चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रूद्र पूत पांडेय ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं स्व. रामराजी आईटीआई के कई विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षक अमरजीत प्रसाद, प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page