Connect with us

पूर्वांचल

ड्यूटी के दौरान‌ सोते हुए मिले चार कर्मचारी, बीईओ ने लिया एक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। ‌जफराबाद विकासखंड सिरकोनी के ब्लॉक संसाधन केंद्र से पाठ्यपुस्तक वितरण में शिफ्टवार परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परिचारकों की कार्यशैली जानने के लिए जब खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने ड्यूटी स्थल पर तैनात परिचारकों को कुंभकरण की तरह सोते हुए पाया।

बीईओ ने चारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही कुछ परिचारक ड्यूटी स्थल से नदारद मिले। बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने परिचारकों को कड़ी फटकार लगाई। अनुपस्थित और कार्य में शिथिलता बरतने वाले परिचारकों पर वह नाराज हुए।

Loading...

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपस्थित होकर भी कार्य न करने वाले शुभम सिंह, मिट्ठू यादव, अभिषेक कुमार और अरविंद कुमार पाल के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page