वाराणसी
डॉ. सुबाष चंद्र की पुस्तक “महामना मालवीय एवं हिंदू धर्म” का हुआ भव्य विमोचन
वाराणसी। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित 51 शक्तिपीठ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग महासमागम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी और साहित्यकार डॉ. सुबाष चंद्र की पहली पुस्तक “महामना मालवीय एवं हिंदू धर्म” का भव्य लोकार्पण (विमोचन) किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पुस्तक का विमोचन किया।
डॉ. सुबाष चंद्र ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक से लेकर पीएचडी दर्शनशास्त्र तक की शिक्षा ग्रहण करते हुए महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के विचारों से गहरा जुड़ाव महसूस किया। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति मालवीय जी की सोच से प्रेरित होकर उन्होंने यह पुस्तक लिखी।
डॉ. सुबाष चंद्र को समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में “काशी रत्न”, “यूपी गौरव रत्न”, “काशी विश्वनाथ शिरोमणि सम्मान”, “हिंदी साहित्य रत्न”, “साहित्य शिल्पी” और “काशी भूषण” जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।
इस अवसर पर मधुकर मिश्रा, गिरीश चंद्र पांडेय, मधुलिका राय, झरना मुखर्जी, भोलानाथ त्रिपाठी, सुष्मिता सेठ, पूनम मिश्रा, श्रीकांत पांडेय, शंकर बोस, डॉ. रमन त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत, अमलेश शुक्ला और सुषमा सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
