गाजीपुर
डॉ. पल्लवी राय बनी भारतीय खेल प्राधिकरण की निदेशक
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र की राजापुर गांव निवासी डॉक्टर पल्लवी राय को भारतीय खेल प्राधिकरण के पद पर निदेशक के पद पर 3 वर्षों के लिए चयन किया है । उनके इस पद पर चयन से गांव सहित जिले का नाम रोशन हुआ है साथ ही समस्त राजापुर गांव वासियो में हर्ष का माहौल है।
राजापुर गांव के सेवानिवृत्ति इंजीनियर बिहारी राय की पौत्री प्रमोद राय एवं चंद्रलेखा राय की बड़ी पुत्री डॉ. पल्लवी राय का जन्म व पालन पोषण लखनऊ में हुआ। विज्ञान की छात्रा होने के साथ-साथ इंजीनियरिंग में भी उनकी रुचि रही। डीआर पल्लवी बास्केटबॉल में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया और पढ़ाई वह खेल दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके कारण वह हमेशा विद्यालय की सपोर्ट कैप्टन रही।
उन्होंने विश्वविद्यालय एवं लखनऊ जनपद के लिए विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक प्राप्त किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई की तथा बाद में मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में टॉपर रहते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने भू बास्केटबॉल टीम की कप्तान रहते हुए 2011-12 में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सर्वप्रथम उनका चयन केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में टीजीटी शारीरिक शिक्षा के रूप में चयन हुआ इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के संस्थान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में छात्र गतिविधि एवं खेल अधिकारी के रूप में लगभग 8 वर्षों तक अपनी सेवा प्रदान की। वर्ष 2023 में उद्घाटित देश के विशिष्ट पारा खेल केंद्र अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर में उन्होंने पहले नियमित उपनिदेशक डिप्टी डायरेक्टर सपोर्ट का डिक्टेशन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
डॉ. पल्लवी राय का परिवार शिक्षा सेवा और अनुशासन की मजबूत परंपरा का प्रतीक है। उनकी छोटी बहन अपूर्व राय चार्टर अकाउंटेंट है, जबकि छोटे भाई अभिषेक राय भारतीय तटरक्षक बल में उप कमांडेंट के पद पर राष्ट्र सेवा कर रहा है। डॉ. पल्लवी राय के इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर उनकी माता सचिता राय, मौसी मंजू राय, चुना राय, एडवोकेट रामजी राय के राजापुर के ग्राम प्रधान अश्वनी राय ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है।
