Connect with us

वाराणसी

डॉ. एस. पाण्डेय का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, वाराणसी में हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती के उपलक्ष्य में एसएस अस्पताल के एमडी और प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. एस. पाण्डेय का विशेष सम्मान किया गया। डॉ. एस पाण्डेय को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे तेज सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड हासिल करने पर यह सम्मान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने डॉ. पाण्डेय को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अद्वितीय सर्जिकल कौशल से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Loading...

संत जयकृष्ण दास ने कामना की कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. पाण्डेय इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहें और सफलता के नए शिखर छूते रहें। अभिनंदन समारोह का संचालन प्रबोधिनी फाउंडेशन के महासचिव विनय शंकर राय “मुन्ना” ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page