Connect with us

वाराणसी

डॉ. अरविंद गांधी ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर जताया शोक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गांधी ने एडवोकेट ने आज वाराणसी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में  असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दुख व्यक्त किया।
         
ज्ञातव्य हो कि यह दुर्घटना आज सुबह लगभग 8:45 बजे महाराष्ट्र के बारामती में हुई। अजित पवार एक निजी चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से बारामती जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया।
           
इस विमान दुर्घटना में सभी मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया और सभी के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ​घटना में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, विमान में पायलट सहित कुल 5 लोग सवार थे। समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी ने इस दुखद समाचार के बाद शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page