Connect with us

मिर्ज़ापुर

“डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा को मोदी सरकार कर रही साकार” : कांता कर्दम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के बरौधा कचार स्थित सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि और वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कांता कर्दम रहीं। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता कांता कर्दम ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का शिल्पकार बताया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, लेखक और भारतीय संविधान के जनक थे जिन्होंने दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया और संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया।

अपने उद्बोधन में कांता कर्दम ने बाबा साहेब के शिक्षा, संघर्ष और संगठन के सिद्धांतों को दोहराते हुए कहा कि उनकी सोच को मोदी सरकार आज भी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकारों ने लंबे समय तक बाबा साहेब की स्मृतियों की उपेक्षा की, जबकि मोदी सरकार ने पंच तीर्थ स्थलों का निर्माण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। दिल्ली स्थित उनके निवास को स्मारक के रूप में 2018 में उद्घाटन किया गया जो 2016 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया था।

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने भी डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार और सह संयोजक राजन वर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष अहरौरा ओम प्रकाश केशरी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप सिंह, निर्मला राय, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, विपुल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, हेमन्त त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह समेत भाजपा के मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित एवं जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page