Connect with us

गाजीपुर

डीजे पर डांस को लेकर बराती-घराती में जमकर मारपीट

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय बाजार स्थित एक मैरेज हाल में आयी बरात में डीजे पर डांस को लेकर बरातियों व घरातियों में कहासुनी के साथ जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा कर शादी के कार्यक्रम को विधिवत सम्पन्न कराया।

जानकारी के अनुसार, नन्दगंज कस्बा निवासी बेचन मद्देशिया के लड़के रोशन से शादी करने हेतु नगरा बलिया निवासी सुजीत मद्धेशिया अपने परिजनों व लड़की को लेकर शादी हेतु नन्दगंज बाजार स्थित एक मैरेज हाल में आये हुए थे। नन्दगंज कस्बे से ही बेचन मद्धेशिया अपने लड़के की बारात लेकर उस मैरेज हाल पर पहुंचे तो द्वारचार के समय डीजे डांस में “नथुनियां पे गोली मारे, सईया हमार” गाने पर लड़की पक्ष वालों ने योजना के अनुसार शराब के नशे में लड़के पक्ष वालों से गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। जिससे कुछ लोगों को चोटें भी आयी‌।

पता चला है कि लड़की के परिजन अपनी लड़की का रोशन नामक लड़के से प्रेम विवाह नहीं करना चाहते थे। लेकिन लड़की के दबाव में शादी को राजी हुए थे। इसी खुन्नस के तहत लड़की पक्ष वाले चाहते थे कि शादी से पहले विवाद तथा मारपीट हो जाने पर शादी नहीं होगी। इसलिये लड़की पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट को लेकर डीजे वाला मौका देखकर फरार हो गया।

विवाद बढ़ता देखकर दुल्हन का भाई सुशांत मद्धेशिया ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर शादी का कार्यक्रम विधिवत कराया। शादी के बाद लड़की की विदाई कर लड़की पक्ष के लोग नगरा बलिया वापस चले गये। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa