Connect with us

गाजीपुर

डिहिया फायरिंग विवाद: चार आरोपी भेजे गये जेल

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। डिहिया गांव के पास सोमवार रात हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर मारपीट की धारा 170 के तहत न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जड़ छह साल पुरानी आर्थिक रंजिश है।

थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात एक पार्टी से लौटते समय तीन बाइक सवारों ने उन पर हवाई फायर किया। अरविंद के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई की, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवकों को बाइक सहित हिरासत में लिया और थाने ले गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह छह साल पुरानी है।

Loading...

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशन बिंद नामक व्यक्ति ने छह साल पहले अरविंद यादव को एक भर्ती के लिए दो लाख रुपये दिए थे। अरविंद ने यह पैसा जोड़कर कुल नौ लाख रुपये आगे किसी अन्य को दिए, लेकिन भर्ती नहीं हुई। तब से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि हवाई फायरिंग की घटना संदिग्ध है और इसे पुष्ट नहीं किया जा सका है। पुलिस ने बुधवार को किशन बिंद, राजेश बिंद, हरिवंश बिंद और अरविंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page