Connect with us

वाराणसी

डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रंजिश की वजह बनी ‘गर्लफ्रेंड पर कमेंट’

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय आलोक कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दो बालअपचारियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वारदात लूट के उद्देश्य से नहीं, बल्कि रंजिशन की गई थी।

रंजिश की वजह बनी ‘गर्लफ्रेंड पर कमेंट’
दोनों बालअपचारियों ने बताया कि घायल आलोक पहले उनका दोस्त था और सभी एक ही कंपनी में डिलीवरी का काम करते थे। कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि आलोक मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड के बारे में अभद्र टिप्पणी करता था। इसी नाराज़गी में दोनों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।

बीते मंगलवार की देर रात दोनों ने आलोक को फोन कर हाईवे किनारे बुलाया। दोस्ती का बहाना करके एक सुनसान प्लॉटिंग में ले गए और उसे शराब पिलाई। नशे में होने पर धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। घटना के बाद भय के कारण उन्होंने उसका मोबाइल जलाकर नष्ट कर दिया और बाइक लेकर भाग निकले। कुछ दूर पेट्रोल खत्म होने से बाइक बंद हो गई, जिसे वे मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए।

पुलिस शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी निखिल विश्वकर्मा समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। घटनास्थल के पास से बाइक बरामद हुई, जबकि आरोपियों के पास से जला हुआ मोबाइल मिला। थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार फॉरेंसिक टीम द्वारा पहले ही दिन मौके से बरामद कर लिया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Advertisement

घायल आलोक कुमार सिंह का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच में शिव राजभर का हमले से कोई संबंध नहीं पाया गया, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page