Connect with us

वाराणसी

डिप्टी कंट्रोलर का बंद कमरे में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के गीता नगर कॉलोनी में एक सरकारी अफसर नरेंद्र शर्मा (52) का शव बुधवार सुबह उनके किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। नरेंद्र शर्मा वाराणसी में डिप्टी कंट्रोलर (सिविल डिफेंस) के पद पर तैनात थे और मथुरा के मूल निवासी थे। सुबह उनकी नौकरानी ने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर नौकरानी ने ड्राइवर को सूचना दी जिसने पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर शर्मा का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उनका मोबाइल नीचे गिरा हुआ पाया गया। प्रथम दृष्ट्या मामला हार्ट अटैक का लग रहा है।

दिवाली के बाद लौटे थे ड्यूटी पर
नरेंद्र शर्मा हाल ही में दिवाली मनाकर मथुरा से सोमवार को वाराणसी लौटे थे। मंगलवार शाम को ड्यूटी के बाद उन्होंने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। अगली सुबह जब नौकरानी आई, तो दरवाजा अंदर से बंद था। ड्राइवर के आने और पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ा गया।

मथुरा में रहते हैं परिवार के सदस्य
नरेंद्र शर्मा का परिवार मथुरा में रहता है, जिसमें उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। लगभग पाँच महीने पहले उनका ट्रांसफर प्रयागराज से वाराणसी हुआ था, तब कुछ समय के लिए उनका परिवार भी साथ था। हालांकि, कुछ दिनों बाद परिवार वापस मथुरा लौट गया था। शर्मा वाराणसी में अकेले ही किराए के मकान में रहते थे।


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक से मृत्यु का संदेह है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page