Connect with us

वाराणसी

डांडिया महोत्सव में ‘महिला जायसवाल सभा काशी’ ने मचाया धमाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ‘महिला जायसवाल सभा काशी’ द्वारा बीती रात डांडिया महोत्सव का आयोजन कैंटोनमेंट स्थित होटल वेस्टिन में किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी समाज की महिलाओं ने विभिन्न फिल्मी गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया एवं गीत भी गाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रीता जायसवाल ने कहा कि, “दुर्गा पूजा पर ऐसे कार्यक्रमों से हमें अपने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक मिलती है।”

Loading...

कार्यक्रम में सत्या जायसवाल, रीमा जायसवाल, निधि, नीरजा, अनुपमा, आशा, सरिता, रंजना, ममता, शिल्पी, संगीता, बबीता, संध्या, मंजू, प्रभा आदि ने अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम की संयोजिका आशा जायसवाल और संचालन निधि एवं धन्यवाद प्रकाश नीरजा ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page