Connect with us

चन्दौली

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 142 वाहनों पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शनिवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव द्वारा किया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 67 लोगों, गलत दिशा में ट्रक या अन्य भारी वाहनों को चलाने वाले 17 चालकों तथा नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रक या अन्य वाहनों को खड़ा करने वाले 35 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 142 वाहनों के विरुद्ध यातायात अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान किया गया।

यातायात पुलिस टीम ने आमजन व वाहन चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, मानक से अधिक सवारी न बैठाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्कों को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा ओवरलोडिंग से बचने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यातायात विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके और जिले में सुरक्षित यात्रा का माहौल बनाया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page