Connect with us

बलिया

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया के धरहरा चट्टी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।घटना हनुमानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रवि प्रकाश, पुत्र गणेश प्रसाद, निवासी ग्राम व पोस्ट हल्दी, बलिया के रूप में हुई है।

Loading...

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अवैध रूप से मिट्टी खनन में लिप्त था और इसी कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।घटना की जानकारी क्राइम रिपोर्टर अनुज कुमार यादव व सैयद सेराज अहमद, ब्यूरो चीफ बलिया ने दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page