Connect with us

अपराध

ट्रेन दुर्घटना में पिता पुत्री की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: मिर्ज़ामुराद क्षेत्र स्थित बहेड़वा हाल्ट के निकट रविवार की सुबह दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन से एक 34 वर्षीय पिता अपने 3 वार्षिय बेटी के साथ छलांग लगा दिया । हादसे मे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार हो पति हीरा (34)अपनी पत्नी जारीना बेगम(30) व 3 वर्षीय पुत्री रोजा के साथ अपने घर दरभंगा के लिए जा रहा था। हीरा ट्रेन में अजीब हरकत कर रहा था जिससे इसकी पत्नी जरीना बेगम ने अपने पति की डांट लगाई, इससे क्षुब्ध होकर मिर्जामुराद थाना अंतर्गत पड़ने वाले बहेड़वा हाल्ट स्टेशन के समीप पिता अपनी मासूम बच्ची को गोद मे लेकर ट्रेन पर से छलांग लगा दी जिसमे मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गयी, और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने आनन-फानन में जंजीर खींच कर ट्रेन रुकवाया, घटनास्थल पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने घायल पिता को एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत ट्रामा सेंटर भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हीरा मूल रूप से दरभंगा के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत भवानीपुर का निवासी बताया गया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page