Connect with us

वाराणसी

ट्रक के धक्के से गई राजमिस्त्री की जान, चालक और खलासी हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर हाईवे पर मंगलवार की शाम 6 बजे सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बीरभानपुर गांव के रहने वाले बद्री पटेल (60 वर्षीय) की मौत हो गई। बद्री पटेल राजगीर मिस्त्री थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचित कर दिया।

मृतक बद्री पटेल को दो पुत्र संजय पटेल और गोविंद पटेल हैं। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी हीरामनी की हालत बदहवासों जैसी हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस ने किसी तरह परिवार के लोगों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

Loading...

पुलिस ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर लिया। करीब दो किलोमीटर दूर रखौना के पास पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही ड्राइवर व खलासी को हिरासत में ले लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page