Connect with us

वाराणसी

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में अखरी नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके 60 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायल पति को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति अखरी की ओर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। महिला की पहचान बांदा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page