Connect with us

वाराणसी

ट्रक चालक अपहरण कांड का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर रखौना के पास से मारपीट कर ट्रक चालक व खलासी को अगवा कर उठा ले जाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बीते बुधवार को रखौना रिंग रोड के पास ट्रक व अर्टिगा कार में टक्कर होने के बाद कार सवारों द्वारा ट्रक चालक व खलासी को मारने-पीटने के बाद गाड़ी में भरकर गोरखपुर उठा ले जाया गया था। वही कार सवार मिर्जामुराद में अर्टिगा गाड़ी के साथ मौजूद हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टन निवासी मिथिलेश उर्फ मनोहर ठाकुर, राजीव शर्मा, मोहल्ला बनकटवा (गोरखनाथ) निवासी अरविंद चौहान तथा अमहिया गांव (झगंहा) निवासी विनीत कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, खजुरी चौकी प्रभारी प्रीतम तिवारी, एसआई महेन्द्र कुमार सरोज व कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page