Connect with us

वाराणसी

ट्रक के धक्के से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

परिजनों में मचा कोहराम

Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान में सोमवार की भोर में ट्रक से धक्का लगने से सितारा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष घायल हो गयीं जिनका उपचार के दौरान मंगलवार की भोर में ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर ग्राम तिनघरवा निवासिनी मृतका सितारा देवी रोजाना की भांति भोर में टहलने निकली थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह टहलते हुए वापस अपने घर की तरफ जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गयीं आसपास के लोगों ने परिजनों के संग ही पुलिस को सूचना दी जिस पर गंभीर रूप से घायल सितारा देवी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका सितारा देवी के मायका पुरानापुल पर स्थित मायके वालों में सितारा के मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page