Connect with us

मऊ

ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के देवदह गांव के रहने वाले द्वारिका चौहान (45) पुत्र हरिश्चंद्र चौहान और उनके साले लालचंद चौहान (30) पुत्र डगराज, निवासी खड़ारगाड़ी, मंगलवार को बलिया मोड़ के पास मऊ-गोरखपुर मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे सड़क हादसे का शिकार हो गए।

तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे द्वारिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Loading...

हादसे की खबर मिलते ही मृतक की मां विफईया देवी और पत्नी बेचनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जो कुछ महीने पहले लापता हो गया था।

उसी की तलाश में द्वारिका अपने साले के साथ बाइक से घोसी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता, तो शायद जान बच सकती थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page