Connect with us

वाराणसी

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दर्शन-पूजन और खरीदारी के बाद घर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजीपुर निवासी रविंद्र यादव (पुत्र बब्बर यादव) अपनी पत्नी रानी यादव के साथ बाइक से वाराणसी आए थे। दोनों ने दर्शन-पूजन के बाद कुछ खरीदारी की और दोपहर बाद अपने गांव लौट रहे थे।

हरहुआ रिंग रोड चौराहा, वाजिदपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (नंबर UP 65 JT 6585) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक दंपती को रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक में यूरिया लदी थी।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को लहूलुहान हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

Advertisement

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, लगाया जाम

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और ट्रक को घेर लिया। तिरपाल हटाकर देखा गया तो उसमें यूरिया की बोरियां लदी थीं। इसके बाद लोगों ने जिले में ओवरलोड और बाहरी ट्रकों के प्रवेश को लेकर नाराजगी जाहिर की और हाईवे पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी है। मृतकों के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया, जिनके आने पर रो-रो कर माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page