Connect with us

अपराध

ट्यूशन टीचर ने दोस्तों संग मिलकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Published

on

Loading...
Loading...

घर बुलाकर की हैवानियत, सदमे में दादा की मौत

जालौन। प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने घर में ट्यूशन पढ़ने आने वाली 19 वर्षीय छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा से शादी का झांसा देकर अक्सर गलत काम करता रहा। दीपावली की रात को आरोपी ने छात्रा को बहाने से अपने घर बुलाया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ा।

Loading...

पीड़िता रात में घर लौट आई थी। इसके बाद चार दिनों तक आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा जिसके कारण उसने पहले शिकायत दर्ज नहीं करवाई। सोमवार को आरोपी के फिर से धमकाने और बुलाने की कोशिश पर पीड़िता ने अपने परिवार को सारी बात बताई। अगले दिन मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत देकर मुख्य आरोपी शनि याज्ञिक, रामू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

सदमे में दादा की मौत
उधर पौत्री से दुष्कर्म की बात सामने आने पर छात्रा के 75 वर्षीय दादा को सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें हृदयरोग संस्थान कानपुर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page