Connect with us

मुम्बई

टी.एन. दुबे डीआरयूसीसी के सदस्य नियुक्त

Published

on

मुंबई। पश्चिम रेलवे द्वारा सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रियुगीनाथ (टी.एन.) दुबे को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति रेलवे प्रबंधक, मंडल प्रबंधक (पश्चिम रेलवे, मुंबई) और मुख्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक (मुंबई सेंट्रल) की अनुशंसा पर की गई है।

टी.एन. दुबे की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एडवोकेट अशोक मिश्रा, विकास तिवारी, प्रशांत चारी, श्याम सुंदर शर्मा, शेखर गांगुर्डे, मीना पटेकर, योगिता म्हात्रे, वसंत आंबोर, दीपक नाचरे, रजाक बिलखिया, प्रभाकर शुक्ला, राम ठाकुर, विनय दुबे, संतोष दुबे, गुरुजस यादव और आनंद गोले ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे विकलांग समुदाय के लिए सकारात्मक पहल बताया।

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय
टी.एन. दुबे सामाजिक कार्यों में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विकलांग समुदाय के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी यह नियुक्ति क्षेत्रीय विकास और रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सहायक सिद्ध होगी।

डीआरयूसीसी के सदस्य के रूप में टी.एन. दुबे की भूमिका रेल उपयोगकर्ताओं और रेलवे प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बनाने में सहायक होगी। उनकी नियुक्ति से समाज के जरूरतमंद वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाए जाने की उम्मीद है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa