Connect with us

वाराणसी

टीएनएस ड्रीमलैंड एकेडमी का वार्षिकोत्सव ( खुशी ) रंगारंग प्रोग्राम संग सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । बरही नेवादा रघुनाथपुर स्थित टीएनएस ड्रीमलैंड एकेडमी का सालाना वार्षिकोत्सव खुशी शनिवार की देर शाम सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक अवधेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । विद्यालय के बच्चों ने सुमधुर गणेश वंदना और सरस्वती गीत प्रस्तुत किया ।

Loading...

तत्पश्चात जादूगर के आकर्षक प्रोग्राम ने बच्चों तथा अभिभावकों का मन खूब आकर्षित किया । जिसके बाद बच्चों के द्वारा भगवान शंकर पर आधारित गीत के आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया । इसके अलावा भी कई अन्य सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया । आए हुए सभी अतिथियों तथा अभिवावकों का विद्यालय के अध्यक्ष दिलीप रघुवंशी तथा प्रबन्ध निदेशक त्रिभुवन सिंह ने आभार जताया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page