Connect with us

गाजीपुर

टहलने निकले युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा रसूलपुर पचरासी निवासी पारसनाथ यादव पुत्र श्रीनाथ यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। हमला सुबह 6:20 पर हुआ था जब वह सुबह टहल रहा था। हमले का आरोपी मनीष यादव रसूलपुर पचरासी का ही रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, मनीष यादव अपराधी प्रवृत्ति का है और इस घटना से पहले सैदपुर कोतवाली अंतर्गत भिखई गांव के अकरम की हत्या कर दी थी। हमले में पारसनाथ यादव घायल हो गया। हमलावरों की संख्या सात थी।

घर वालों के मुताबिक, मनीष यादव इस घटना का मुख्य आरोपी है। दो हवाई फायर हमलावरों की ओर से किया गया था। एक गोली पारसनाथ यादव की जांघ में लगी है और एक हाथ बुरी तरह से फैक्चर हो गया है। इलाज के लिए गाजीपुर रेफर कर दिया गया है। हमलावरों ने गोली कांड के बाद पारसनाथ यादव की पिटाई भी की थी। हमलावरों की उम्र 25 से 26 वर्ष के बीच है।

मनीष यादव के साथ गुलशन यादव पुत्र शोभनाथ यादव और गोलू यादव पुत्र राम जन्म यादव को नामजद किया गया है। पारसनाथ यादव के भाई महेंद्र नाथ यादव की ओर से हमले की तहरीर दी गई है। घायल पारसनाथ यादव टेंट संचालक है। घटना की सूचना मिलते ही भुडकुडा सीओ चोब सिंह नंदगंज थाने पहुंच गए है। जयदेश समाचार पत्र संवाददाता पीयूष सिंह मयंक बताया कि, अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही इस घटना पर टिप्पणी की जाएगी। घटना के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page