Connect with us

वायरल

झोपड़ी पर बालू लदा ट्रक पलटने से आठ लोगों की मौत, 1 साल की बच्ची सलामत बची

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को तड़के सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर बालू लदा ट्रक पलट गया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे शामिल हैं। इस घटना में सिर्फ एक साल की बच्ची सही सलामत बची है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसे को लेकर पड़ोसी ने बताया कि हम घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी तेज आवाज आई तो हम जाग गए। पता चला कि ट्रक बल्ला के परिवार की झोपड़ी को कुचल चुका है। फिर हमने में पुलिस को सूचना दी। परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है, बाकी सबकी मौत हो गई।

हरदोई के जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि, ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई जा रहा था। बालू ज्यादा होने के चलते ट्रक मोड़ पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन एक बच्ची को छोड़कर सभी की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में बल्ला के घर आई उसकी पुत्री व दामाद के साथ नाती भी शामिल है।

जिलाधिकारी ने बताया कि, मृतकों की पहचान बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंडी (42), बेटी सुनैना (5), बेटी लल्ला (4), बेटी बुद्धू (4), बल्ला के दामाद करन (25), बेटी हीरो (22) और नवासा कोमल (5) के रूप में हुई है। नवासी बिट्टू (4) घायल हो गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ एक बच्ची जीवित मिली, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page