Connect with us

बलिया

“ज्ञान पोस्ट” सेवा का बलिया में शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

शैक्षिक सामग्रियों के सस्ते और सुरक्षित प्रेषण की दिशा में डाक विभाग की अनूठी पहल

बलिया। भारतीय डाक विभाग द्वारा एक नई सेवा “ज्ञान पोस्ट” की शुरुआत की गई है, जो अब बलिया मण्डल के सभी डाकघरों में भी उपलब्ध है। यह सेवा खासतौर पर छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शिक्षकों और प्रकाशकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। “ज्ञान पोस्ट” के जरिए शैक्षणिक पुस्तकें, अध्ययन सामग्री, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक साहित्य को आसानी से और सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकेगा।

Loading...

यह सेवा पारंपरिक डाक प्रणाली को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ती है, जिसमें सामग्री की ऑनलाइन ट्रैकिंग, डिलीवरी का प्रमाण और सतही मार्ग से सुरक्षित प्रेषण शामिल है। इसकी बुकिंग केवल डाकघर के काउंटर से ही की जा सकती है और यह सेवा केवल मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड, विश्वविद्यालय या सरकारी संस्थानों द्वारा जारी अध्ययन सामग्रियों के लिए ही मान्य होगी।

व्यक्तिगत या व्यावसायिक पत्राचार इस श्रेणी में नहीं आएगा।बलिया मण्डल के डाक अधीक्षक हेमन्त कुमार ने जानकारी दी कि “ज्ञान पोस्ट” ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री को कम लागत पर घर तक पहुंचाने का एक असरदार माध्यम बनेगा। यह सेवा 5 किलोग्राम तक की सामग्री पर लागू है, जिसकी कीमत ₹20 से शुरू होकर अधिकतम 100 रुपए तक होगी। “ज्ञान पोस्ट” बलिया के शिक्षा जगत के लिए एक स्वागतयोग्य पहल मानी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page