Connect with us

अपराध

जौनपुर में किशोरी से छेड़खानी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात हरबंशपुर गांव के दो युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की थी। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता की मां ने शनिवार को लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर इस घटना की जानकारी दी।

Loading...

पुलिस ने आरोपियों अभिषेक और अंकित गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइन बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक के.के. चौबे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page