पूर्वांचल
जौनपुर : ‘बयालसी महाविद्यालय’ में धूमधाम से मनाया गया ‘स्वतंत्रता दिवस’ का पर्व
जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र स्थित ‘बयालसी पीजी कॉलेज’ में गुरुवार को आजादी का महापर्व 78वां ‘स्वतंत्रता दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय नारायण सिंह ने किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने अपना उद्बोधन दिया । उसके उपरांत महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. जगत नारायण सिंह ने अपना उद्बोधन दिया। एनसीसी प्रभारी डॉ. अखिलेशचंद्र सेठ ने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया और एनसीसी कैडेट्स को देश के प्रति हमेशा संकल्पित रह कर सेवा करने का भाव व्यक्त किया। तत्पश्चात कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं ने शिक्षकगणों के साथ स्वर से स्वर मिलाकर राष्ट्रगान गया।

डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “हम और हमारी आने वाली पीढ़ी हमेशा अपने देश के वीर महापुरुषों के प्रति आभारी रहेंगे। उनके वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। देश को आजादी दिलाने में महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय है।”

उन्होंने कहा कि, “चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई तथा कई वीर महापुरुषों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। आज के समय में लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना के व्यक्तित्व का अनुसरण करना चाहिए। क्योंकि उनका सशक्त व्यक्तित्व जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने की हिम्मत देता है। तो वहीं लड़कों को वीर महापुरुषों के आदर्श, नैतिक उद्देश्य, देश के लिए समर्पण भाव, विभिन्न परिस्थितियों में सकारात्मक सोच के साथ हालातों का सामना करने के लिए स्वयं को बेहतर व्यक्ति बनाने में प्रतिबद्ध होना चाहिए।”

इस अवसर पर कॉलेज के अन्य शिक्षक गण यथा, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सफीउल्लाह अंसारी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. श्री कृष्णा सिंह, डॉ. हिमांशु, डॉ. प्रकाश चंद कसेरा, डॉ. उज्ज्वल सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ .चंद्रभूषण त्रिपाठी, डॉ. अमिताभ नारायण मिश्रा, आदि लोगों ने सहभागिता की।
