Connect with us

सियासत

जो नमक खाता है वह नमक का हक अदा करता है : नंद गोपाल नंदी

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं लोगों को बताए

सुल्तानपुर। लंभुआ में रविवार को बीजेपी की लोकसभा चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) कैबिनेट मंत्री ने यहां कहा कि जो नमक खाता है वह नमक का हक अदा करता है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस पर हम काम कर रहे हैं। बताते चलें कि मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा सरकार में नौकरी पर बोली लगती थी।

उन्होंने कहा कि, चुनाव तो हम जीत ही रहे हैं बस हमें अपना मत प्रतिशत बढ़ाना है और अच्छे अंतर से चुनाव जीतना है। कमजोर बूथ पर प्रवास कर उसकी हकीकत जानना है। कार्यकर्ता चुनाव की मुख्य कड़ी होता है और वह ही प्रत्याशी को जीत दिलाता है।तो वहीं नंद गोपाल नंदी मंत्री ने आगे कहा कार्यकर्ता ऐसा व्यक्ति होता है जो प्रत्याशी की हर लड़ाई लड़ता है। प्रत्याशी सिर्फ लड़ता है लेकिन कार्यकर्ता जीतता है। उन्होंने बूथ तथा पन्ना स्तर के अध्यक्षों से वार्ता की और उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स बताए। कहा कि जाकर बताए कि सभी धर्म के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा इसौली ,लंभुआ, सल्तानपुर, सदर एवं कादीपुर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में वोट प्रतिशत बढ़ाने का फार्मूला दिया। जहां जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा सहित तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहें।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, भाजपा नेत्री पूजा कसौधन, ब्लॉक प्रमुख सुषमा गोविंद त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, रमेश दुबे,विजय प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, लक्ष्मीकांत दुबे, शेर बहादुर सिंह, पारसनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सरोज, संजीव पांडे, देवी सिंह आदि भाजपाई मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page