Connect with us

अपराध

जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा 1 किग्रा 187 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में, थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शमीन पुत्र अब्दुल कयाम निवासी जे. 18/49 सलारपुरा थाना जतपुरा वाराणसी को कुल 1 किग्रा 187 ग्राम नाजायज गांजा के साथ बेलवरिया देशी शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-171/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 अवनी कुमार राय थाना जैलपुरा वाराणसी, का0 विपिन मिश्रा थाना जैतपुरा वाराणसी, का0 राजेश कुमार यादव थाना जतपुरा वाराणसी, का0 अमित मिश्रा थाना जैतपुरा वाराणसी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page