Connect with us

गाजीपुर

जेलर-डिप्टी जेलर निलंबित, कई बंदी अन्य जेलों में स्थानांतरित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिला कारागार में मोबाइल फोन से धमकी देने के मामले में जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल कर धमकी देने के आरोप में जेलर राकेश वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी सहित सात बंदियों को वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर की जेलों में स्थानांतरित किया गया है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जेल से धमकी देने की शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई।

मुख्य आरोपी विनोद गुप्ता, जो एक कोचिंग संचालक है, उस पर बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप है। शिकायतों के अनुसार, वह जेल में रहते हुए पीड़ितों को फोन कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा था।

Advertisement

पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त जांच में दोषी पाए जाने पर जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित किया गया। सुरक्षा कारणों से कई अन्य बंदियों को भी अन्य जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page