वाराणसी
जी-20 सम्मेलन से पूर्व प्रमुख स्थलों के आसपास थीम आधारित पेंटिंग भी कराई जाएगी
वाराणसी: आगामी भविष्य में होने वाले जी-20 सम्मेलन में वाराणसी पधारने वाले विदेशी मेहमानों के समक्ष काशी की एक अलग पहचान हो शासन द्वारा यह प्रयास किए जा रहे हैं। अतः काशी नगरी को एक अपनी कला और संस्कृति की छटा बिखरने का स्वर्णिम अवसर है। सम्मेलन से पूर्व एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाली मुख्य मार्गों यथा टी०एफ०सी०, होटल ताज, सर्किट हाउस, चौकाघाट, रुद्राक्ष सेन्टर तथा नमो घाट तक के क्षेत्रो को पूर्ण रूप से सुसज्जित किया जायेगा जिसके अन्तर्गत फुटपातो, नालियों तथा विद्युत तार आदि को सम्बन्धित विभागो द्वारा व्यवस्थित कराया जा रहा है जिसके क्रम में वाराणसी पर्यटन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रमुख स्थलों के आसपास थीम आधारित पेंटिंग भी कराई जाएगी।
वाराणसी में आगामी भविष्य में होने वाले जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से जिले के 30 किमी क्षेत्र को विभिन्न क्लस्टरों में बांटकर इसमे बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर के उन हिस्सो जहां सम्मेलन के तहत बैठके व कार्यक्रम आयोजित होने है, को एक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ कलर कोड निर्धारित किए गए हैं, जिनसे सभी घर व प्रतिष्ठान रंगे जाने है। घरो य प्रतिष्ठानों को थीम आधारित रंगने के लिए रंगो का चयन किया गया है। जिसके अन्तर्गत बेसिक कलर के लिए पीच, क्रीम, आफ व्हाईट तथा मिंट कलर तथा हाईलाइटर के लिए टेराकोटा, पिंक, ब्लू एवं ग्रीन कलर का चयन किया गया है।
उपरोक्त के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित मार्गों पर थीम आधारित वाल पेंटिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया है:-
- भोजुबीर तिराहा से सर्किट हाउस चौराहा।
- सर्किट चौराहा से गोलघर चौराहा।
- गोलघर चौराहा से वरुणा पुल तक।
- धर्मपाला चौराहा (सारनाथ) से कंबोडियन मंदिर तक।
- कंबोडियन मंदिर से सोहेलदेव चौक तक।
- अंधरा पुल से चौकाघाट पुल तक।
- जिला कारागार से गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट तक।
