वाराणसी
जी-20 नगर निगम ने नाविक संघ के साथ की बैठक
वाराणसी: आगामी माह में होने वाले जी-20 सम्मेलन को देखते हुये तथा इसे वेहद सफल बनाने के लिये नगर निगम, वाराणसी द्वारा नगर के सभी वर्गों, संस्थानों, व्यवसायी संगठनों के साथ उनका सहयोग प्राप्त करने के लिये बैठके की जा रही है। अपर नगर आयुक्त/ नोडल अधिकारी सुमित कुमार ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में नाविक संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गयी, जिसमें जी-20 सम्मेलन को देखते हुये गंगा नदी में नावों के संचालन एवं नावों के सौन्दर्यीकरण कराये जाने हेतु अवगत कराया गया। नाविक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा जी-20 सम्मेलन को सफल बनाये जाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा संगठन द्वारा अपने नावों को बेहतर और सौन्दर्यीकरण करने का आश्वासन दिया गया। अपर नगर आयुक्त/ नोडल अधिकारी सुमित कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि सभी नावों पर जी-20 का स्टीकर एवं पेंटिंग कराये जाने का कार्य नगर निगम और विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया जायेगा। बैठक में नाविक संघ के प्रतिनिधि सर्वश्री प्रमोद माझी, बबलू साहनी, दुर्गा माझी, एवं प्रमोद माझी इत्यादि उपस्थित थे।
