Connect with us

गाजीपुर

जी.बी. इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव “विधित्सा” धूमधाम से संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सैदपुर के डहरा कला स्थित जी.बी. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव “विधित्सा” का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सामाजिक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं संस्थापक स्वर्गीय अजय बरनवाल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई।

गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कक्षा तीन से नौ तक के विद्यार्थियों ने नेशन फर्स्ट, इसरो, ट्री एक्ट, आर्मी एक्ट, विमेन एम्पावर एक्ट और डी-एडिक्शन एक्ट जैसे सामाजिक मुद्दों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। “अंधेर नगरी चौपट राजा” और कव्वाली ने हास्य का रंग जमाया, जबकि “बागबान” और “सोशल मीडिया एक्ट” ने समाज के गंभीर मुद्दों को दर्शकों के सामने रखा। नन्हे विद्यार्थियों की मासूम अदाओं ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

Advertisement

मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र ने दूरभाष के माध्यम से विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की और समाज व देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ए.के. बरतरिया ने विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया, जबकि प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक प्रियंका बरनवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के सहयोग की सराहना की।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में कोतवाल योगेन्द्र सिंह, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, उद्योग व्यापार समिति अध्यक्ष विकास बरनवाल, नगर पंचायत प्रतिनिधि सुभाष सोनकर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर के प्रबंधक जय प्रकाश शर्मा, इंडियन बैंक सैदपुर के प्रबंधक अभिनव कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page