Connect with us

चन्दौली

जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, कमलापुर एकौनी के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय योग सप्ताह का समापन 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में सामूहिक योगाभ्यास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आम जन, विद्यार्थी, चिकित्सक एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नितिन तथा संजय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक शिवबोध राम (पूर्व एमएलसी) ने की। चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार गौतम, प्राचार्य प्रो. गोपाल दास गुप्ता, वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. प्रदीप जैन, प्रो. अशोक रंजन भट्टाचार्य, प्रो. सुनील जयसवाल, डॉ. कमोद, डॉ. अनुराग, डॉ. दिनेश वर्मा सहित समस्त शिक्षकगण, चिकित्सकगण एवं स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

मुख्य अतिथि नितिन ने अपने उद्बोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए मनुष्य और प्रकृति के बीच योग के समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक मंच पर स्थापित किए जाने के प्रयासों की सराहना की और सभी से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन डॉ. वर्षा गुप्ता द्वारा दिए गए भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page