Connect with us

अपराध

जिला सूचना अधिकारी के घर में लाखों की जेवरात चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ट्रांजिक कॉलोनी में जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय अपने घर का ताला बंद करके वाराणसी चली गई थी घर में किसी की न होने के चलते चोरों ने जिला सूचना अधिकारी के घर को निशाना बनाया और घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात उठा ले गए।

चोरों ने जिस जगह घटना को अंजाम दिया है वह स्थान एसपी व डीएम कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब सरकारी कॉलोनी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। घटना की जानकारी मिलते ही जिला सूचना अधिकारी घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार,शनिवार को कार्यालय बंद होने के बाद अगले दो दिन अवकाश होने के चलते मनोकामना राय कहीं बाहर गई थीं। सोमवार सुबह पड़ोसी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण यादव ने फोन सूचना दी कि उनके चैनल का दरवाजा खुला है। तब मनोकामना राय ने जवाब दिया कि वह घर पर नहीं बाहर हैं। मनोकामना राय के कहने पर डीएसटीओ घर के अंदर गए तो सभी दरवाजों का ताला टूटा था। अंदर आलमारी व लाॅकर टूटा था। उन्होंने चोरी की जानकारी डीएम और एसपी को दी। साथ ही खुद भी आनन फानन में पहुंची।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सुबह आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर पड़ताल के बाद वहां फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर आलमारी, दरवाजों पर फिंगर प्रिंट के नमूनों को लिया। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बताया कि वह घर से दूर रह कर नौकरी कर रही हैं, जब उनका आवास सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह काम कैसे करेंगी। इस घटना से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। यहां पर पुलिस गश्त तक नहीं करती, साथ ही घटनास्थल से चंद कदम की दूरी मियांपुर सिविल लाइंस चौकी, लाइन बाजार, डीएम व एसपी आवास व कार्यालय है।

Advertisement

लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक केके चौबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page