Connect with us

चन्दौली

जिला शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह आब्जर्वर मैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आब्जर्वर पीस फाउंडेशन, वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंदौली के जिला शासकीय अधिवक्ता व समाजसेवी शशिशंकर सिंह को आब्जर्वर मैन ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड श्री सिंह को विधि के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं अप्रतिम योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आब्जर्वर पीस फाउंडेशन, वाराणसी (उ.प्र.) के अध्यक्ष प्रो. अमर बहादुर सिंह एवं ट्रस्टी डॉ. अमर ज्योति सिंह ने शशिशंकर सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही विधि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

Loading...

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमर बहादुर सिंह ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंदौली के युवा जिला शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित कर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।

शशिशंकर सिंह ने फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा आगे भी प्रयास रहेगा कि लोगों को उचित न्याय मिले। शशिशंकर सिंह एडवोकेट को आब्जर्वर मैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर चंदौली के अधिवक्ताओं, पत्रकारों सहित अन्य राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.) वाराणसी मंडल के पूर्व अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह एडवोकेट ने शशिशंकर सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page